क्या हाई ब्लड प्रेशर के कारण चक्कर आते हैं?HealthPlanet

Posted on Mon 5th Dec 2022 : 15:33

क्या हाई बीपी और चक्कर आने के बीच है कोई संबंध?
- बैठने या खड़े होने पर सिर घूमना या आंखों के सामने अंधेरा छा जाना चक्‍कर की ओर इशारा करता है. चक्‍कर आना एक सामान्‍य समस्‍या है जो सर्वाइकल, एपीलेप्‍सी, हार्ट प्रॉब्‍लम या हाई बीपी के लक्षणों में से एक है. कई लोगों का मानना है कि हाई बीपी की वजह से चक्‍कर आ सकते हैं लेकिन ऐसा नहीं है. चक्‍कर आना कोई बीमारी नहीं है इसलिए ये किसी समस्‍या का कारण नहीं बन सकते. चक्‍करों को एक लक्षण के रूप में देखा जा सकता है. खासकर हाई बीपी होने पर शरीर में कमजोरी महसूस होती है जो चक्‍कर का कारण बन सकती है.

क्‍या है चक्‍कर आना
चक्‍कर आने पर हल्‍का सिर दर्द और बेहोशी महसूस हो सकती है. वेरीवैल हेल्‍थ के अनुसार चक्‍कर आना कई अलग-अलग स्थितियों के कारण हो सकता है. जैसे वर्टिगो, हाइपोटेंशन, गर्भावस्‍था, स्‍ट्रोक, किसी दवा का साइड इफेक्‍ट, सीने में दर्द या कमजोरी.

क्‍या है चक्‍कर और हाई ब्‍लड प्रेशर का संबंध
हाई ब्‍लड प्रेशर और चक्‍कर का सीधा संबंध नहीं हैं लेकिन ये लो ब्‍लड प्रेशर का एक सामान्‍य लक्षण हो सकता है. ब्‍लड प्रेशर कम करने वाली दवाओं या हार्ट अटैक के दुष्‍प्रभाव के रूप में भी चक्‍कर आ सकते हैं. हाई ब्‍लड प्रेशर को आमतौर पर साइलेंट किलर कहा जाता है क्‍योंकि इसके कोई लक्षण नहीं होते. हाई ब्‍लड प्रेशर सिरदर्द और नाक से खून आने का कारण बन सकता है. भले ही चक्‍करों का हाई ब्‍लड प्रेशर से सीधा संबंध नहीं होता लेकिन हाइपोटेंशन या स्‍ट्रोक की दवाओं के कारण चक्‍कर आ सकते हैं.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info